‘20% को परेशान किया गया तो 80% को बंद करने पड़ेंगे घर के दरवाजे’, झारखंड के मंत्री का विवादित बयान

Summary :

हफीजुल हसन अंसारी ने कहा धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर देश में मुस्लिमों को परेशान किया गया तो इसका नुकसान हिंदुओं को उठाना पड़ेगा।

देश में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने हिन्दू-मुस्लिम पर विवादित बयान दिया है।  राज्य के पर्यटन, युवा, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा धमकी भरे अंदाज में कहा कि अगर देश में मुस्लिमों को परेशान किया गया तो इसका नुकसान हिंदुओं को उठाना पड़ेगा।
हफीजुल हसन ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि “सबको पता है कि जो हो रहा है, केंद्र सरकार के द्वारा जो किया जा रहा है हमारे साथ तो उसमें हम सबका नुकसान है। अगर हम (मुसलमान) 20% हैं, तो आप (हिन्दू) 80% हैं।अगर हमें परेशान किया गया तो 80 फीसदी लोगों को अपने घरों के दरवाजे बंद करने पड़ेगे। 

भाषा विवाद पर अभिनेता सोनू सूद ने दी प्रतक्रिया! बोले- भारत में है महज एक भाषा… जानें क्या कहा

उन्होंने कहा कि भारत में लोग एकजुट रहते हैं। अतीत में, मुगलों, अंग्रेजों ने भारत को विभाजित करने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। हफिजुल हसन पहले भी विवादास्पद बयानों के चलते सुर्खियों में रहे हैं। उनके इस बयान पर भी सियासी बवाल होना लाजमी है।
विवादित बयानों को लेकर पहले भी चर्चा में रह चुके हैं हफीजुल 
इसके पहले भी हसन ने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाकर 18 साल से 21 साल करने का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि लड़कियों का शारीरिक विकास लड़कों की अपेक्षा तेजी से होता है, इसलिए लड़कियों की शादी ‘बाली उमर’ में ही कर देनी चाहिए।

Desk Team