देशभर में कल यानी रविवार को दिवाली धूमधाम से मनाई गई। रोशनी के इस त्योहार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में आम लोगों ने लेकर मंत्रियो तक ने दिवाली को अलग-अलग तरीको ने मनाया। किसी ने इस त्यौहार पर पटाखे जलाकर इसका मजा उठाया तो किसी ने गरीब बच्चों के साथ दीपावली मनाई।
जी हां, मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने बेहद ही अलग अंदाज में दिवाली मनाई। उन्होंने दिवाली पर गरीब बच्चों को फाइव स्टार होटल में खाना खिलाया। बता दें कि जीतू पटवारी हर साल बड़े होटल में जाकर गरीब बच्चों के साथ दिवाली मनाते हैं। इस साल भी उन्होंने इंदौर के रेडिसन होटल में अनाथ और निराश्रित बच्चों के साथ दिवाली मनाई।

जीतू पटवारी ने बच्चों को 5 स्टार होटल में ले गए और वहां उनके साथ खाना खाया। यही नहीं उन्होंने बच्चों को तोहफे भी दिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि उनका बेटा हॉस्टल में रहता है। उसका फोन आया कि आज दिवाली है, क्या हम बच्चों के साथ होटल में सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। उसकी बता सुनते ही मैंने कहा ‘जरूर’ करेंगे। इसके बाद बच्चों के रेडिसन आया और साथ में खाना खाया।


Download Android App
Download iOS App



