JMM उपाध्यक्ष शंकर रवानी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या

Summary :

शनिवार देर रात झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की निर्मम हत्या उन्ही के घर पर कर दी गई।

शनिवार देर रात झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की निर्मम हत्या उन्ही के घर पर कर दी गई। हत्यारों ने घर के अंदर ही दोनों को बड़ी ही बेरहमी से मार डाला। जानकारी के मुताबिक अपराधी दंपत्ति के घर में उस वक्त घुसे जब वह सो रहे थे। 
अपराधियों के घर के अंदर घुसने के बाद पति-पत्नी के साथ उनका झगड़ा भी हुआ। इसके बाद आंगन में खींचकर दोनों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। 2 बार फायरिंग भी की गई, घटनास्थल से पुलिस ने 2 खोखा और चाकू बरामद किए हैं। आंगन में ही दोनों का शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी लोगों को रविवार की सुबह में हुई। 
मामले की जानकारी मिलने के बाद सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा, सुदामडीह थाना प्रभारी, भोरा ओपी प्रभारी, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर पहुंचे हैं। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। बता दें कि 17 अगस्त 2017 को रेनबो ग्रुप के चेयरमैन धीरेन रवानी की हत्या हुई थी। 
हत्या का आरोप शंकर रवानी के बड़े पुत्र कुणाल रवानी पर लगा था। घटना के समय ही कुणाल रवानी की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। व्यवसाय और संपत्ति विवाद को लेकर शंकर रवानी और धीरेन रवानी में विवाद था। अब इस मामले की तहकीकात पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से कर रही है।

Desk Team