भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के बागेश्वर में जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने नेताओं द्वारा किए गए कार्यों और उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में गर्व से बात कर सकता है।
नड्डा ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भी अब राष्ट्रीय नहीं रह गई है। यह अब परिवार की पार्टी हो गई है, भाई-बहन की पार्टी हो गई है। उनके यहां परिवार ही पार्टी है और हमारे यहां पूरी पार्टी ही परिवार है। हमारी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित सबकी चिंता करती है।’
उन्होंने कहा, आज कोई पार्टी या नेता यह कहे कि मैं कुछ करूंगा। तो उन्हें इस बात पर तोलना कि उन्होंने पीछे क्या किया है। वही तय करेगा कि वे आगे क्या करने वाले हैं। यह हमारी पार्टी है जो जनता के बीच में रिपोर्ट कॉर्ड लेकर जाती है और बोलती है कि आप ने हमें 5 साल पहले भेजा था अब यह लो हमारा रिपोर्ट कॉर्ड और काम अब हमें और 5 साल के लिए तैयार करों और आशीर्वाद दों।
जेपी नड्डा ने कहा कि बीजेपी ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने नेताओं द्वारा किए गए कार्यों और उनकी भविष्य की योजनाओं के बारे में गर्व से बात कर सकता है। आप (जनता) नेताओं द्वारा उनके पिछले कार्यों के खिलाफ किए गए वादों को मापें, और फिर अपना वोट डालें।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को बनाने का काम भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। उत्तराखंड को संवारने का जिम्मा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिया है। जनसभा को सम्बोधित करने से पहले जेपी नड्डा ने बाबा बागनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


Download Android App
Download iOS App



