MP : BJP की कार्यसमिति की बैठक में जेपी नड्डा ने विपक्षी दल के सदस्यों पर बोला हमला

Summary :

बीजेपी अध्यक्ष ने विपक्ष के किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि इन्होंने संकटकाल के दौरान सिर्फ बाधाएं उत्पन्न करने का काम किया। इन्होंने पहले लॉकडाउन को लेकर सवाल खड़े किए और फिर वैक्सीन पर सवाल उठाए।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मध्य प्रदेश बीजेपी की कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक को केंद्रीय कार्यालय दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। बैठक में विपक्षी दल के नेताओं पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा कि ये सब देश में कोरोना संकटकाल के दौरान ‘क्वारंटाइन’ हो गए और इन्होंने बाधा पहुंचाने का कार्य किया।
बीजेपी अध्यक्ष ने विपक्ष के किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा कि इन्होंने संकटकाल के दौरान सिर्फ बाधाएं उत्पन्न करने का काम किया। इन्होंने पहले लॉकडाउन को लेकर सवाल खड़े किए और फिर वैक्सीन पर सवाल उठाए। लोगों को बरगलाया और फिर स्वयं वैक्सीन लगवाने आगे आए। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी के लोग कोरोना संकटकाल में साधना में जुट गए। 
प्रधानमंत्री के कोरोना से निपटने के प्रयासों को पूरे विश्व में सराहा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से ही हमारे वैज्ञानिकों ने कोरोना की दो दो वैक्सीन नौ माह के अंदर बना दीं। विपक्षी दलों के नेता वैज्ञानिक उपलब्धि पर ही सवाल उठा रहे थे।
जेपी नड्डा ने कहा कि शुरूआत में जहां एक लेब में कोरोना की जांच होती थी, वहीं अब ढाई लाख लेब में इसकी जांच हो रही है। टेसि्टंग क्षमता भी बढ़कर 25 लाख कर दी गयी है। ऑक्सीजन 300 मीट्रिक टन उपलब्ध थी, जिसे बढ़कर 900 मीट्रिक टन किया गया। लेकिन जैसे ही दूसरी लहर में ऑक्सीजन की मांग तेजी से बढ़, इसकी उपलब्धता एक सप्ताह में ही बढ़कर 9446 मीट्रिक टन कर दी गयी।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और धारा 35 ए हटा दी। लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को दुख हो रहा है और वे इसका राग अलाप रहे हैं। केंद्र सरकार ने इसी तरह अन्य ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।
15 महीने की कमलनाथ सरकार सिर्फ तबादलों और भ्रष्टाचार में लिप्त रही
जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश के संदर्भ में पूर्ववर्ती पंद्रह माह की कमलनाथ सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने 15 सालों तक बीजेपी का शासन देखा। फिर 15 माह कांग्रेस की सरकार रही और इसके बाद फिर बप सत्ता में लौटी। इस दौरान लोगों ने समझ लिया कि दिन और रात, पूर्णिमा और अमावस्या तथा उजाले और अंधेरे में क्या फर्क है। पंद्रह माह की कांग्रेस सरकार सिर्फ तबादलों और भ्रष्टाचार के कामों में लिप्त रही। 
जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश में पिछले एक साल से अधिक समय में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर गेंहू की सरकारी खरीदी रिकार्ड स्तर पर हुई। मध्य प्रदेश ने पंजाब को पछाड़कर अव्वल स्थान बनाया। रोजगार के साधनों की उपलब्धता बढ़ाई। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को इस राज्य में बेहतर ढंग से लागू किया गया। स्ट्रीट वैंडर और समाज के अन्य वंचित वर्गों के हित में कार्य किए गए। 
कोरोना काल में शिवराज सरकार ने माता पिता को खोने वाले बच्चों को पेंशन योजना शुरू कीं। उनके कल्याण के लिए अन्य कदम उठाए गए। प्रवासी श्रमिकों के खातों में भी धनराशि भेजी गयी। इस तरह अन्य कार्य भी हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अब इन कार्यों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की भी है।

Desk Team