भोपाल (मनीष शर्मा) केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास करना ही हमारा मुख्य मकसद है। सिधिंया केंद्र में मंत्री बनने के बाद मुरैना पहुंचे रोड़ शो के दौरान जनता को वे संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरा करूंगा। मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, भिण्ड-दतिया क्षेत्र की सांसद संध्या राय हम सब एक है और हमारा लक्ष्य प्रदेश का विकास है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राज्यमार्ग मंत्री नितिन गड़करी इंदौर में आए थे, हम सबने प्रदेश के चंहुमुखी विकास और प्रदेश के आधारभूत ढांचों के विकास से लेकर कृषि क्षेत्र, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, सड़कों का विकास समेत सभी क्षेत्रों में श्रेष्ठता हासिल करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद प्रदेश की अधोसंरचना को और अधिक मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर देश और प्रदेश के विकास की काया पलटेंगे। सिधिंया का रोड़ शो राजस्थान से लगी सीमा चंबल राजघाट से लेकर मुरैना जिले की ग्वालियर से लगी सीमा रायरू तक भव्य स्वागत किया गया।
सिधिंया के साथ केंद्रीय खाद्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, राजस्व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ओ.पी.एस भदौरिया, भिण्ड-दतिया क्षेत्र की सांसद संध्या राय, जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, अम्बाह कमलेश जाटव, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, ऐदल सिंह कंषाना सहित बड़ संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



