कमल हासन की पार्टी एमएनएम 20 मार्च को करेगी उम्मीदवारों का ऐलान

Summary :

कमल हासन की पार्टी एमएनएम ने सोमवार को कहा कि यह लोकसभा चुनावों के लिए और तमिलनाडु के विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 मार्च को अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

अभिनेता से राजेनता बने कमल हासन की पार्टी मक्कल निधि माईअम (एमएनएम) ने सोमवार को कहा कि यह लोकसभा चुनावों के लिए और तमिलनाडु के विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 मार्च को अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेगी।

पार्टी ने जारी एक बयान में कहा, ”मक्कल निधि माईअम की ओर से 2019 के संसदीय और उपचुनावों में लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची का खुलासा पार्टी अध्यक्ष कमल हासन द्वारा 20 मार्च 2019 को किया जाएगा।” वही, उम्मीदवार ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिह्न् के तहत चुनाव लड़ेंगे।

मेरी पार्टी भाजपा की ‘बी टीम’ नहीं है : कमल हासन

बता दें कि कमल हासन ने पार्टी को चुनाव चिह्न् के रूप में बैटरी टॉर्च दिए जाने पर निर्वाचन आयोग का आभार भी जताया था। उन्होंने इसे उचित और पार्टी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दिया गया बताया है। कमल हासन ने ट्वीट कर कहा था, “एमएनएम आगामी चुनावों के लिए हमें ‘बैटरी टॉर्च’ चुनाव चिह्न् देने पर चुनाव आयोग को धन्यवाद देती है। बिल्कुल उचित है। एमएनएम तमिलनाडु और भारतीय राजनीति में एक नए युग के लिए ‘मशाल-वाहक’ बनने का प्रयास करेगी।”

Desk Team