मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिखों के दसवें गुरु, सरबंसदानी, खालसा पंथ के सृजनहार गुरु गोविंद सिंह जी के 353 वें प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि गुरु गोविंद सिंह जी ने धर्म और समाज की रक्षा के खातिर अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया था।
श्री कमलनाथ ने अपने ट््वीट में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने सदैव एकता, भाईचारे एवं मानवता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह ने कहा था कि ‘सवा लाख से एक लड़ऊं, चिड़यिन ते मैं बाज तुड़ऊं, तबै गोविंद सिंह नाम कहाऊं।


Download Android App
Download iOS App



