CM शिवराज के बयान पर कमलनाथ का पलटवार- जो बेदाग थे वो बेदाग ही रहेंगे

Summary :

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के आज दिये बयान पर लिखा है कि “जो बेदाग थे वो बेदाग ही रहेंगे, इसकी गवाह तो वर्षों से खुद जनता है और जिनके चेहरे दागदार है, वो हमेशा दागदार ही रहेंगे।”

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जो बेदाग थे वह बेदाग ही रहेंगे। 

कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के आज दिये बयान पर लिखा है कि जो बेदाग थे वो बेदाग ही रहेंगे, इसकी गवाह तो वर्षों से खुद जनता है और जिनके चेहरे दागदार है, वो हमेशा दागदार ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसकी गवाह भी वर्षो से खुद जनता है। 

बता दें कि कमलनाथ ने चौहान से कहा कि आपने सही कहा दागदार चेहरों के दाग दुनिया भर के वाशिंग पाउडर से भी धूल नहीं सकते। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हर दागदार को बेदाग बनाने वाली वाशिंग मशीन में भी वो दाग धूल नहीं सकते और दुनिया भर में ऐसी कोई भी वाशिंग मशीन अभी तक नहीं बनी है जो इन दागदार चेहरों के गहरे दागों को धो सके।

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भोपाल में प्रदर्शन पर CM शिवराज का एक्शन, FIR दर्ज

Desk Team