चुनाव आयोग ने मंगलवार को 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने उपचुनाव की घोषणा का स्वागत किया है। मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर तीन नवंबर को वोटिंग होगी और 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि कांग्रेस इन उपचुनावों को लेकर पूरी तरह तैयार है। हमारी पार्टी अब तक 24 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है और शेष उम्मीदवार भी शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस का परचम इन सीटों पर निश्चित रूप से लहराएगा।
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे
उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव जनादेश का अपमान और संवैधानिक मूल्यों व लोकतंत्र की हत्या करने वालों को कड़े जवाब के रूप में होगा। नौ अक्टूबर को उपचुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकनपत्रों के दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और यह कार्य 16 अक्टूबर तक चलेगा। नामांकनपत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी और 19 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



