कमलनाथ 19 अगस्त को उज्जैन में महाकाल की सवारी का पूजन करेंगे

Summary :

सवारी का पूजन करने के बाद भोपाल वापस आयेंगे। सावन माह में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारियों में यह पाँचवी सवारी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ 19 अगस्त को उज्जैन में भगवान महाकाल की सवारी का पूजन करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री कमलनाथ कल 2 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। वे भगवान महाकाल की सवारी का पूजन करने के बाद भोपाल वापस आयेंगे। सावन माह में भगवान महाकाल की निकलने वाली सवारियों में यह पाँचवी सवारी है।

Desk Team