कर्नाटक : विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद ममानी का निधन, गंभीर बीमारी से थे पीड़ीत

Summary :

कर्नाटक बीजेपी के कद्दावर नेता आनंद ममानी का शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया हैंममानी के निधन की पुष्टि उनके परिवारजनों ने की हैं।

कर्नाटक बीजेपी के कद्दावर नेता आनंद ममानी का शनिवार की रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया हैं ममानी के निधन की पुष्टि उनके परिवारजनों ने की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक आनंद ममानी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ीत थे । ममानी कर्नाटक की सौदत्ती विधानसभा सीट से तीन बार निर्वाचित हो चुके हैं। आनंद ममानी के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अस्पताल में उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बोम्मई ने ट्वीट किया, “हमारी पार्टी के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष आनंद चंद्रशेखर ममानी के निधन के बारे में जानकर अत्यंत दुख हुआ। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति।”आनंद ममानी के पिता चंद्रशेखर एम. ममानी भी 1990 के दशक में उपाध्यक्ष रहे थे।

ममानी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर 
ममानी के निधन पर सौदत्ती विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई हैं, क्षेत्रीय नेता ममानी की नीति व विचार को याद कर भावुक हो रहे हैं । 
 

Desk Team