कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरो शोरों से चल रहा है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार के साथ मिलकर वोट मांग रही है ताकि उनकी सरकार बन सके। नेता जनता के बीच जाकर बडी बड़ी बाते कह रहे है। इसी दौरान इन नेता साहब ने कुछ एसा कह दिया जिसको लेकर खुब चर्चा हो रही है। दरअसल कर्नाटक में बीजेपी के विधायक और उम्मीदवार बसवनगौड़ा पाटिल जनता के बीच पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने कहा जो भी हिंदुओं के खिलाफ बात करेगा उसको गोली मार दी जाएगी।
ऑन कैमरा नेता ने दिया विवादित बयान
नेता जी की तरफ से दिया गया बयान ऑन कैमरा दिया गया इसलिए बयान वायरल भी हो गया । उनके बयान के बाद ही राज्य की राजनीति में सक्रिय विपक्षी पार्टियां उन पर कार्यवाही की मांग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि विजयपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, अगर आप भारत में हमारी आस्था के खिलाफ बोलते हैं या भारत के खिलाफ बोलते हैं, या फिर हिंदुओं के खिलाफ बोलते हैं तो आपको गोली मार दी जाएगी।
भारत के खिलाफ बोलेगा उसका एनकाउंटर किया जाएगा
बसवनगौड़ा पाटिल ने यह बयान यूपी में हुए अतीक हत्याकांड का उदाहरण देते हुए कहा है। हालांकि गैंगस्टर से माफिया और फिर राजनेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में हत्या कर दी गई थी।
यतनाल ने कहा था अगर कर्नाटक के लोग बीजेपी सरकार को वोट देते हैं तो वह सत्ता में दुबारा आने पर कर्नाटक में भी योगी आदित्यनाथ की शैली को लागू करेगा।
सारा फैसला सड़क पर ही हो जाएगा
उन्होंने कहा अगर कोई बीजेपी के खिलाफ बोलेगा तो हम उसके साथ यूपी जैसा ही करेंगे जो भी भारत के खिलाफ बोलेगा उसका एनकाउंटर किया जाएगा। हम जेल नहीं लेकर जाएंगे बल्कि सारा फैसला सड़क पर ही हो जाएगा। तो इस तरह से चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता बसवनगौड़ा चर्चा में बने हुए है।
Karnataka Assembly : ‘अगर हिंदुओं के खिलाफ बोलेंगे तो गोली मार दी जाएगी’, बसवनगौड़ा पाटिल
Summary :
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरो शोरों से चल रहा है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार के साथ मिलकर वोट मांग रही है ताकि उनकी सरकार बन सके। नेता जनता के बीच जाकर बडी बड़ी बाते कह रहे है। इसी दौरान इन नेता साहब ने कुछ एसा कह दिया जिसको लेकर खुब चर्चा हो रही है। दरअसल कर्नाटक में बीजेपी के विधायक और उम्मीदवार बसवनगौड़ा पाटिल जनता के बीच पहुंचे थे इस दौरान उन्होंने कहा जो भी हिंदुओं के खिलाफ बात करेगा उसको गोली मार दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



