कर्नाटक सरकार ने राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर इन विधानसभा क्षेत्रों में पांच दिसंबर यानी गुरुवार को अवकाश की घोषणा की है। सरकार की ओर से बुधवार को जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में छुट्टी रहेगी, जिन क्षेत्रों में पांच दिसंबर को मतदान होने वाला है।
उन्नाव मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के 80 दिन बाद भी सुनवाई पूरी नहीं हुई: प्रियंका गांधी
विधान सौध, विकास सौध और एमएस बिल्डिंग में स्थित दफ्तरों में सामान्य रूप के कामकाज होंगे। इसके अलावा ऐसे सरकारी कर्मचारी जिनका नाम उपचुनाव वाले क्षेत्रों में मतदाता के तौर पर दर्ज है और वह किसी अन्य क्षेत्र में कार्यरत हैं, वे भी अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए छुट्टी ले सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



