शिवपुरी: आग से झुलसे तीन बच्चों की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

Summary :

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के पिछोर थाना क्षेत्र के पारेश्वर गांव में एक महिला द्वारा अपने तीन बच्चों के साथ आग लगा लेने की घटना के बाद गंभीर रुप से झुलसे मां बच्चों को इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया था।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पारेश्वर गांव में एक महिला द्वारा अपने तीन बच्चों के साथ आग लगा लेने की घटना के बाद गंभीर रुप से झुलसे मां बच्चों को इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया था, वहां तीनों बच्चों की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्षा जाटव (27) सोमवार को देर शाम अपनी सास से झगड़ा होने के बाद अपने तीन बच्चों राजा (01) प्राण सिंह (03) एवं प्रियंका (5) के साथ मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। 
इसमें मां एवं उसके तीनों बच्चे झुलस गए। उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया था। वहां उपचार के दौरान कल तीनों बच्चों की मृत्यु एक एक करके हो गई। इस मामले में पुलिस ने बच्चों की मां वर्षा के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Desk Team