कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने शनिवार को कहा कि वह जल्द ही अपने मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा करने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने नयी दिल्ली जाएंगे। हालांकि उन्होंने इसपर संशय बरकरार रखा कि मंत्रिमंडल का विस्तार होगा या फेरबदल।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) आलाकमान तय करेगा कि किसे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना है।
बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, “मैं (कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए) जल्द ही दिल्ली जा रहा हूं।”यह पूछे जाने पर कि क्या “सौतेला व्यवहार” का पीड़ित कहे जाने वाले चित्रदुर्ग जिले के वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल होने अवसर दिया जाएगा। इसपर उन्होंने कहा, “यह सौतेला व्यवहार नहीं है। राजनीतिक स्थिति के कारण, प्रतिनिधित्व नहीं दिया जा सकता। (चित्रदुर्ग को) प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



