कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कलबुर्गी हवाईअड्डे का उद्घाटन किया

Summary :

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के पिछड़े जिले कलबुर्गी में बनाये गये एक हवाईअड्डे का शुक्रवार को उदघाटन किया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य के पिछड़े जिले कलबुर्गी में बनाये गये एक हवाईअड्डे का शुक्रवार को उदघाटन किया। 
यह एक नया हवाईअड्डा है जो 740 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे 230 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह उत्तरी कर्नाटक के अन्य पड़ोसी जिलों के लोगों को भी विमानन की सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि इससे क्षेत्र में व्यापारिक, औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Desk Team