महाराष्ट्र में नयी सरकार का गठन शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस, राकांपा और शिवसेना के शीर्ष नेताओं के बीच हुई लंबी बैठक के बाद पवार ने कहा कि ठाकरे के नेतृत्व पर सहमति है।
प्रकाश जावड़ेकर बोले- बीजिंग से कम समय में दिल्ली में प्रदूषण से निपट लेंगे
बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, “इस बात पर सहमति है कि सरकार का नेतृत्व उद्धव ठाकरे के पास होगा।” उन्होंने कहा कि मध्य मुंबई के नेहरू केंद्र में हुई बैठक में सरकार के एजेंडे को अंतिम रूप देने के लिये व्यापक चर्चा हुई।


Download Android App
Download iOS App



