पिछले दिनों कर्नाटक में हुई बीजेपी युवा मोर्चे के नेता की हत्या के मामले में आज सीएम बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया हैं। उन्होंने आश्वासन दिया की आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि जल्द ही मामला आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को सौंपा जाएगा। एजेंसी के अधिकारियों ने हालांकि पहले ही प्रारंभिक जानकारी एकत्रित करनी शुरू कर दी है।
सीएम योगी का बड़ा एक्शन, लखनऊ और कानपुर के कमिश्नर को हटाया
वही, बोम्मई ने कहा, ”पुलिस को खुली छूट दी गई है और मामले की जांच आगे बढ़ रही है। हत्यारों का जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।” बोम्मई ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दो-तीन दिन में जांच आधिकारिक रूप से एनआईए को सौंप दी जाएगी।
राजस्थान सरकार ने सात आईएएस, चार आईपीएस और सात आईएफएस अधिकारियों का किया तबादला
हालांकि, दक्षिण कन्नड जिले के सुलिया तालुक के बेल्लारी में 26 जुलाई की रात मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला समिति के 32 वर्षीय सदस्य प्रवीण नेत्तर की हत्या कर दी थी। जिसके बाद लोग काफी आक्रोशित थे।


Download Android App
Download iOS App



