कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इस्तीफे की खबरों पर कहा कि इनमें सच्चाई नहीं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, येदियुरप्पा जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने अपने इस्तीफे की अटकलों को खारिज हुए शनिवार को कहा, ये सब अफवाह है, कल मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और हमने राज्य के विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा की। अगले महीने के पहले हफ़्ते में मैं फिर दिल्ली आऊंगा। मैं राजनाथ सिंह जी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जी से बात करूंगा और मेकेदातु परियोजना की अनुमति लेने के लिए जल संसाधन मंत्री से भी मिलूंगा।
कोविड-19 समीक्षा बैठक : येदियुरप्पा और विजयन ने PM मोदी से उनके राज्यों टीके अधिक मात्रा में उपलब्ध कराने का किया आग्रह
बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी के ही कुछ बागी नेता मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और उनके परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं और इस वजह से पार्टी की किरकिरी भी हो रही है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसे नेताओं को चेतावनी दी है लेकिन इसके बावजूद यह सिलसिला जारी है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी का ही एक दूसरा खेमा येदियुरप्पा की उम्र का हवाला देते हुए वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



