कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश कोरोना संक्रमित हो गए हैं। जानकारी मिली है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से निवेदन किया है कि उनके संपर्क में आने वाले लोग अपना कोरोना परीक्षण करा लें। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की बात कही है।
नागेश ने ट्वीट किया, ‘‘आज मेरी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और मुझमें हल्के लक्षण है। मैंने खुद को पृथक कर लिया है और सभी एहतियात बरत रहा हूं और दवाएं ले रहा हूं। मैं संपर्क में आए लोगों से यथाशीघ्र जांच कराने का अनुरोध करता हूं।’’गौरतलब है कि कर्नाटक में गत कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हुई है।


Download Android App
Download iOS App



