कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी राज्य कर्नाटक में आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ताओं से गुजरात में हुए हालिया चुनाव से प्रेरणा लेकर और इसी की तर्ज पर ”जनता का घोषणापत्र” तैयार करने तथा जन भागीदारी वाले कार्यक्रम शुरू करने के लिये कहा है। कर्नाटक में इस साल चुनाव होना है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ”वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली के नेतृत्व में एक टीम पहले ही यह अभियान शुरू कर चुकी है और संभावना है कि राज्य में चुनाव से पहले एक सर्वसम्मत घोषणापत्र तैयार हो जायेगा।”
कर्नाटक के लिए कांग्रेस के प्रभारी सचिव मधु गौड़ याक्षी ने कहा, ”पार्टी अध्यक्ष ने नेताओं से ऐसा घोषणापत्र लाने के लिये कहा है जो सही अर्थ में कर्नाटक की जनता की उम्मीदों को दर्शाता हो।” इसी तरह के अभियान के तहत टेलीकॉम उद्यमी सैम पित्रोदा ने पिछले साल गुजरात में दो चरण में हुए विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पांच शहरों – वड़ोदरा, अहमदाबाद, राजकोट, जामनगर एवं सूरत के निवासियों के साथ बातचीत की थी।
इसके बाद घोषणापत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, लघु एवं मध्यम उद्योग, रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण पर फोकस करते हुए तैयार किया गया था। उन्होंने कहा, ”इस अच्छे प्रयास से हमें यह जानने में मदद मिली कि लोग क्या चाहते हैं। यह नेताओं के अपने अपने कार्यालयों में बैठकर घोषणापत्र तैयार करने से बेहतर है।”
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



