आज कर्नाटक में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई है। कहा जा रहा कि दो वाहनों के बीच भिड़ंत हो गई थी, जिस वजह से ये हादसा हुआ है। मृतकों में तीन बच्चों समेत बुजुर्ग भी शामिल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी गाड़ी मंदिर से लौट रही थी, तभी
तालुका में गांधीनगर के पास सामने से आ रही टेम्पो से गाड़ी की टक्कर हो गई। जिसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा सभी घायलों को गाड़ी से निकालने की कोशिश शुरू हो गई थी। साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बता दें, मृतकों में लीलावती , चित्रा, समर्थ, डिंपी , तन्मय, ध्रुव , वंदना, डोडिया , भारती की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर ही 6 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा था। बाकी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा कि दो गाड़ियां तेज रफ़्तार से चल रही थी, जिस वजह से ये हादसा हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



