कर्नाटक में कोरोना वायरस का कहर जारी है। वायरस की चपेट में अब सूबे के मंत्री भी आ चुके हैं। राज्य के वन मंत्री आनंद सिंह के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सिंह की कोविड-19 जांच रिपोर्ट शनिवार रात पॉजिटिव आई। नमूने शुक्रवार को लिये गये थे।
हालांकि, उनके करीबी सहयोगियों ने बताया कि उनमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। उन्होंने बताया, ” उनकी (सिंह की) कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह पृथक-वास में हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले मंत्री के वाहन चालक के भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
इस महीने की शुरुआत में पर्यटन मंत्री सी टी रवि भी संक्रमित हो गये थे। कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 5,072 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ, राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 90,942 पहुंच गई।


Download Android App
Download iOS App



