कर्नाटक सरकार ने खत्म किया कोरोना का वीकेंड कर्फ्यू, लेकिन ये पाबंदी लागू

Summary :

कोरोना के मामले कम होने के बाद कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने यह जानकारी दी है।

कोरोना के मामले कम होने के बाद कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू को खत्म कर दिया गया है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक  ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अगरे कोरोना के मामले फिर बढ़े तो वीकेंड कर्फ्यू को वापस लाया जाएगा। सरकार ने हालांकि नाइट कर्फ्यू  को जारी रखने का फैसला लिया है।
दिल्ली में भी हो रही तैयारी 
आपको बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में कमी देखे जाने के बाद दिल्ली से वीकेंड कर्फ्यू हटाने पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली सरकार ने LG को पत्र लिख बाजारों में दुकान खोलने के लिए लागू ऑड-ईवन सिस्टम भी हटाने की सिफारिश की है। साथ ही प्राइवेट दफ्तरों के भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने पर विचार किया जा रहा है।
राज्य में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना
गौरतलब है कि कर्नाटक राज्‍य में कोरोना के केसों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। राज्‍य में गुरुवार को कोविड-19 के 47,754 नए मामले सामने आए थे, वहीं 29 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी। राज्‍य में मंगलवार को कोविड-19 के 41,457 और बुधवार को 40,499 नए मामले आए थे। देश में कोरोना  की तीसरी लहर के बीच कोविड-19 के नए मामलों में रोजाना तेजी आ रही है।

Desk Team