कर्नाटक सरकार ने रात में कर्फ्यू लगाने के आदेश को बृहस्पतिवार को वापस ले लिया। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के मामलों के बाद ऐहतियाती कदम उठाते हुए कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार से नौ दिनों तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था।
मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक बयान में कहा, ‘‘रात्रिकालीन कर्फ्यू को लेकर लोगों की राय के मद्देनजर फैसले की समीक्षा की गयी। मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करने के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू के आदेश को वापस लेने का फैसला किया गया।’’
मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और उचित दूरी बनाए रखने जैसे नियमों का पालन करने के साथ अत्यंत सतर्कता बरतने की अपील की है।
बता दें, भारत सरकार ने दक्षिण इंग्लैंड में कोरोना वायरस का नई स्ट्रेन सामने आने के बाद रविवार को यूरोपीय संघ के कई देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है ताकि इसका प्रकोप उनके देशों में नहीं पहुंचे जबकि कई अन्य देश ऐसे ही प्रतिबंधों को लेकर विचार कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



