कर्नाटक में एक बड़ा ही फेरबदल होने के संकेत स्पष्ट रूप से नजर आ रहे हैं। गृह मंत्री बसवराज एस बोम्मई ने शनिवार रात हुबली में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की। इसके बाद से उनको मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलों ने ज़ोर पकड़ लिया। हालांकि गृहमंत्री ने इन अटकलों पर किसी तरह का जवाब देने से इंकार कर दिया।
कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री उन्हें बनाए जाने के सवाल पर गृह मंत्री बोम्मई ने रविवार को कहा, वे सिर्फ अटकलें हैं, कुछ भी आधिकारिक नहीं है। मैं किसी काल्पनिक प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता।
कांग्रेस मंत्रिमंडल में 28 जुलाई को होगा विस्तार! क्या खत्म हो जाएगा गहलोत-पायलट के बीच तनाव
वहीं मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि मैं शाम तक आलाकमान से सुझाव की उम्मीद कर रहा हूं, आपको (मीडिया) भी पता चल जाएगा कि यह क्या होगा। दलित सीएम की नियुक्ति पर सीएम येदियुरप्पा ने कहा, आलाकमान इस बारे में फैसला करेगा, मुझे इसकी चिंता नहीं है।
बता दें कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि वह बीजेपी आलाकमान के फैसले का पालन करेंगे और जरूरत पड़ने पर इस्तीफा दे देंगे। वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया है। येदियुरप्पा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और संतों से सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी को मजबूत करने का काम सौंपा गया है।


Download Android App
Download iOS App



