Karnataka: कश्मीरी पंडितों को मिलने जा रही है मुफ्त शिक्षा, यहां देखें किस संस्थान ने लिया ऐसा फैसला…

Summary :

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक शैक्षणिक संस्थान ने घोषणा की है कि वह उन कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा जो अपने मूल निवास से विस्थापित होकर देश में कहीं और बस गए हैं।

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक शैक्षणिक संस्थान ने घोषणा की है कि वह उन कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देगा जो अपने मूल निवास से विस्थापित होकर देश में कहीं और बस गए हैं। दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक में स्थित अंबिका महाविद्यालय ने यह प्रस्ताव रखा है।
मूवी देखकर हुए प्रेणित बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए 
दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक में स्थित अंबिका महाविद्यालय ने यह प्रस्ताव रखा है. जिसमें कश्मीरी पंडितों के हितों की बात कही गई है. साथ ही उनके बच्चों की पढ़ाई मुफ्त करने का ऐलान किया गया है. संस्थान के संयोजक सुब्रमण्य नट्टोज ने पुत्तूर में मीडिया के सामने ये ऐलान किया और कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखने के बाद वह कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा से दुखी हैं. इसके बाद ही उन्होंने अपना ये फैसला लिया.
कश्मीरी पंडितों बच्चों की होगी एक नई शुरूआत 
नट्टोज ने जम्मू का दौरा किया और स्थिति का अध्ययन करने के बाद सभी विस्थापित कश्मीरी पंडितों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का निर्णय लिया।उन्होंने कश्मीरी पंडित छात्रों को छठी कक्षा से स्नातक तक की मुफ्त शिक्षा देने की योजना बनाई है और छात्रों लिए मुफ्त छात्रावास सुविधा की भी घोषणा की है। नट्टोज ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के चार बच्चे संस्थान में प्रवेश ले चुके हैं।

Desk Team