बेंगलुरू : लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस को कर्नाटक से राहत देने वाली एक खबर मिली और पार्टी ने राज्य में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में शुक्रवार को सबसे अधिक सीटें जीतीं।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 56 शहरी स्थानीय निकायों में कुल 1,221 वार्डों में से कांग्रेस ने 509 वार्डों में जीत हासिल की जबकि भाजपा को 366 स्थानों पर जीत मिली।
अकेले चुनाव लड़ने वाली जद-एस को 174 वार्डों में जीत मिली। 160 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए जबकि बसपा को तीन, माकपा को दो और अन्य दलों को सात सीटें मिलीं।
सात नगर परिषदों के 217 वार्डों, 30 नगरपालिका परिषदों के 714 वार्डों और 19 नगर पंचायतों के 290 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए।
कांग्रेस ने नगर परिषदों में 90 वार्ड जीते, जबकि भाजपा और जद-एस ने क्रमशः 56 और 38 वार्ड जीते।
कांग्रेस ने 30 नगरपालिका परिषदों के 714 वार्डों में से 322 में जीत हासिल की। भाजपा ने 184 और जद-एस ने 102 सीटें जीतीं।


Download Android App
Download iOS App



