कर्नाटक के मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा- माह के अंत तक आएगी नई राज्य खनन नीति

Summary :

कर्नाटक के खान और भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा है कि नई राज्य खनन नीति इस महीने के अंत तक जारी की जाएगी, जिसमें तटीय जिलों की आवश्यकताओं पर ध्यान देने की कोशिश होगी।

कर्नाटक के खान और भूविज्ञान मंत्री मुरुगेश निरानी ने कहा है कि नई राज्य खनन नीति इस महीने के अंत तक जारी की जाएगी, जिसमें तटीय जिलों की आवश्यकताओं पर ध्यान देने की कोशिश होगी। उन्होंने कहा कि नीति का मसौदा जिला स्तर के अधिकारियों, विशेषज्ञों और पत्रकारों को उनके विचारों और सुझावों के लिए भेजा जाएगा।
मंत्री ने कहा कि खनन विभाग ने दक्षिण कन्नड़ जिले और उडुपी के पत्थर खनन मालिकों की मांगें मान ली हैं, जिनमें उन्होंने खदान सुरक्षा महानिदेशालय के विस्फोटक लाइसेंस से छूट देने की मांग की थी, क्योंकि वे पांच एकड़ से कम जमीन पर काम करते हैं। पांच एकड़ से अधिक जमीन पर काम करने वालों से 90  दिन के भीतर लाइलेंस लेने को कहा गया है।
मंत्री ने कहा कि हट्टी सोना खदान का नाम बदलकर कर्नाटक हट्टी गोल्ड माइन्स लिमिटेड किया जाएगा। यहां ये सालाना 1.7 टन सोना निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि नई खनन नीति में उन लोगों को मकान निर्माण के लिए बालू 100 रुपए प्रति टन के हिसाब से देने का प्रस्ताव है जिनके मकान निर्माण का खर्च दस लाख रुपए से कम है, वहीं शेष लोगों को सरकार को रॉयल्टी देने के बाद बालू खरीदनी होगी।

Desk Team