Karnataka Polls 2023: कर्नाटक में बजा चुनावी बिगुल, 10 मई को होगी वोटिंग…जानें कब आएगा रिजल्ट

Summary :

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की।

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं। 
कुमार ने कहा कि राज्य में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। राजीव कुमार ने कहा कि कर्नाटक में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग हमेशा की तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव सुनिश्चित करेगा। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटे हैं। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। जनता दल (सेक्युलर) प्रदेश में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है।

Desk Team