कर्नाटक के रामनगर में श्री कंचुगल बंदेमठ के एक लिंगायत संत सोमवार को अपने आश्रम में मृत पाए गए। संत की पहचान बसवलिंगा स्वामी 45 वर्षीय के तौर पर हुई है। पुलिस को संत के कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बसवलिंगा स्वामी कर्नाटक के रामनगर जिले के श्रीकंचुगल बंदे मठ के लिंगायत संत थे। सोमवार को बसवलिंगा स्वामी ने अपना कमरा नहीं खोला। मठ के लोगों ने दरवाजा खटखटाने के साथ ही उन्हें फोन कॉल्स भी किए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
दिवाली की रात वडोदरा में बवाल, पुलिस के सामने बदमाशों ने फेंके पेट्रोल बम
इसके बाद जब वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो बसवराज स्वामी का शव कमरे में पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को सुचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने संत के कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया। सुसाइड नोट में किया लिखा था, उसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि मठ के प्रधान पुजारी को कुछ लोग मानहानि की धमकी देकर परेशान कर रहे थे। बता दें कि पिछले महीने बेलगावी जिले के बैलाहोंगला तालुक के नेगीनाहला गांव में श्री गुरु मदीवालेश्वर मठ के पुजारी बसवासिद्दालिंगा स्वामीजी मृत पाए गए थे।


Download Android App
Download iOS App



