Karnataka: सिद्धरमैया ने कहा- कांग्रेस की कर्नाटक चुनाव के लिए इस महीने पहली उम्मीदवार सूची जारी करने की योजना

Summary :

कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर विचार कर रही है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर विचार कर रही है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने विश्वास व्यक्त किया कि कांग्रेस अप्रैल-मई में होने वाले चुनावों में अपनी ताकत के बल पर चुनाव जीतेगी और कर्नाटक में सरकार बनाएगी।
कर्नाटक: सिद्धारमैया पर मांस खाकर मंदिर जाने का आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री ने  किया बचाव - Siddaramaiah on row over consuming meat before visiting temple  NTC - AajTak
सिद्धरमैया ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इस महीने के भीतर इसे (पहली सूची) जारी करने पर विचार कर रहे हैं।’’ पार्टी को टिकट के लिए 1,350 आवेदन मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के पास अधिक क्षमता है और पार्टी के पक्ष में लहर है इसलिए कई लोगों ने उम्मीदवारी के लिए आवेदन किया है।’’ पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप देने की योजना बना रही है, ऐसे में सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार द्वारा समर्थित उम्मीदवारों के बीच एक प्रतियोगिता प्रतीत होती है। राज्य में पार्टी के सत्ता में आने की स्थिति में सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षा रखते हैं।
karnataka ex cm Siddaramaiah says some BJP and JD-S leaders want to join  Congress - India Hindi News - कर्नाटक में फिर होगा राजनीतिक उठापटक?  सिद्धारमैया के दावे से कयास तेज
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों खेमों के उम्मीदवारों ने लगभग 80 निर्वाचन क्षेत्रों में टिकट के लिए आवेदन किया है जिनमें से लगभग 30-35 क्षेत्रों में मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है। पूर्व मंत्री और खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी की नयी पार्टी की घोषणा पर एक सवाल के जवाब में सिद्धरमैया ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी नयी क्षेत्रीय पार्टी बना सकता है, अंतत: लोग तय करते हैं कि उसे और उसके उम्मीदवारों को स्वीकार करना है या नहीं। यह पूछे जाने पर कि क्या रेड्डी की नयी पार्टी ‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’ से कांग्रेस को फायदा होगा क्योंकि ऐसी धारणा है कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वोट बंटेंगे, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम (कांग्रेस) किसी अन्य पार्टी पर निर्भर नहीं हैं। हम अपने दम पर जीतेंगे। चाहे कोई नयी पार्टी बना ले या भाजपा और जनता दल सेक्युलर (जद-एस) कुछ भी कहें, सौ फीसदी हम निश्चित रूप से जीतेंगे।’’

Desk Team