कर्नाटक के हासन जिले के अरासिकेरे तालुक में उपद्रवियों ने एक मंदिर में मूर्तियों को तोड़े दिया, जिसके बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना मालेकल्लू तिरुपति हिल के प्रदर्शनी केंद्र में हुई। करीब 300 साल पुराने इस पवित्र स्थान को चिक्का (मिनी) तिरुपति के नाम से जाना जाता है। मंदिर एक पहाड़ी के ऊपर अरसीकेरे शहर से दो किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस के अनुसार, कम से कम चार बदमाशों ने उन मूर्तियों को तोड़ना शुरू कर दिया, जो स्थापित करने के लिए लाई गई थी।
बदमाशों ने मंदिर में जमकर मचाया हुड़दंग
पुलिस ने कहा कि सोमवार को मंदिर परिसर में आए बदमाशों ने जमकर हुड़दंग मचाया। आपत्ति जताने के बावजूद उन्होंने मंदिर परिसर में धूम्रपान किया और वहां काम कर रहे मजदूरों को डराकर भगा दिया। बाद में, वे प्रदर्शनी केंद्र गए और मूर्तियों को तोड़ दिया। यह मूर्तियां स्थापना के लिए तैयार की गई थी। इनमें से कुछ निर्माणाधीन थी। बदमाशों ने मूर्तियों को तोड़ने के लिए रॉड और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ जुटाए सबूत
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने बदमाशों के खिलाफ सबूत जुटाए। खबर फैलने के बाद हिंदू कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Download Android App
Download iOS App