कर्नाटक सड़क परिवहन निगम 17 जून से आंध्र प्रदेश के लिए अंतरराज्यीय बस सेवाएं फिर से करेगी शुरू

Summary :

परिवहन निगम ने एक बयान में कहा कि दूसरे चरण में बेल्लारी से विजयवाड़ा, अनंतपुर, कुरनूल और मंत्रालय के लिए भी बसें संचालित होगी।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) ने सोमवार को चरणबद्ध तरीके से अंतरराज्यीय सेवाएं शुरु करने का निर्णय लिया जिसके तहत 17 जून से आंध्र प्रदेश के लिए बसें चलायी जाएंगी। अंतर जिला बस सेवाएं शुरु करने के लगभग एक महीने के बाद परिवहन निगम ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार के मद्देनजर गैर-वातानूकूलित बसें चलायी जाएंगी।
पहले चरण में, बसें बेंगलुरु से अनंतपुर, हिंदूपुर, कादरी, पुट्टापर्थी, कल्याणदुर्गा, रायदुर्गा, कडप्पा, मंत्रालय, तिरुपति, चित्तौड़, मदनपल्ली, नेल्लोर और विजयवाड़ा तक जाएंगी। परिवहन निगम ने एक बयान में कहा कि दूसरे चरण में बेल्लारी से विजयवाड़ा, अनंतपुर, कुरनूल और मंत्रालय के लिए भी बसें संचालित होगी।

कोरोना जांच के लिए त्वरित एंटीजन किट्स के इस्तेमाल की ICMR ने की अनुशंसा

तीसरे चरण में रायचूर से मंत्रालय तक और चौथे चरण में शाहपुर से मंत्रालय और कुरनूल तक बसें चलायी जाएंगी। एक अधिकारी ने कहा कि अगले सप्ताह से तेलंगाना के लिए बसें फिर से शुरू हो सकती हैं, जबकि केरल, गोवा, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के लिए बसों के संचालन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Desk Team