रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम में इस बार मौसम तीर्थयात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। रविवार को भी केदारनाथ धाम में एक घंटा बर्फबारी हुई जबकि दोपहर बाद बारिश हुई। इससे केदारपुरी में ठंड लगातार बढ़ रही है। बीते दो दिनों से केदारनाथ धाम में मौसम मुसीबत पैदा कर रहा है। एक ओर कठिन रास्ते से यात्री केदारनाथ पहुंच रहे है, वहीं यहां खराब मौसम यात्रियों की दिक्कतें बढ़ा रहा है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ धाम में एक घंटा बर्फबारी हुई। जबकि इसके बाद आसमान में बादल छाए रहे।
दोपहर बाद धाम में बारिश हुई। ठंड से बचने के लिए प्रशासन द्वारा अनेक स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं जहां पहुंचकर किसी तरह यात्रियों से ठंड का बचाव किया। इधर केदारनाथ में रविवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम तापमान 6 डिग्री रहा। मौसम में आए बदलाव के चलते केदारनाथ में लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।
रविवार को केदार जाने वाले यात्रियों की संख्या में थोड़ा बहुत इजाफा देखा गया। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि अब धीरे-धीरे दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जाएगी। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर 12 बजे तक सोनप्रयाग से केदार नाथ के लिए 7821 यात्रियों ने प्रस्थान किया।


Download Android App
Download iOS App



