केरल भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पी. एस. श्रीधरन पिल्लई ने राज्य में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की शर्मनाक हार पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से इस्तीफे की मांग की है।
श्री पिल्लई ने यहां पत्रकारों से कहा कि लोकसभा चुनावों में मतदान का पैटर्न दर्शाता है कि सत्तारूढ़ एलडीएफ ने 75 विधानसभा क्षेत्रों में बहुमत खो दिया है।
उन्होंने कहा कि दो विधायक जो संसदीय चुनाव लड़ थे, वे अपनी विधानसभा सीटों पर काफी पिछड़ हुए हैं और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि माकपा को 20 लोकसभा सीटों में से 19 पर हार का सामना करना पड़ है। इन चुनावों में भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका है लेकिन पिछले चुनावों की तुलना में इस बार पार्टी अपने मत- प्रतिशत में इजाफा कर सकती है।


Download Android App
Download iOS App



