केरल के कोझिकोड जिले के वडकारा के पास तिरुवल्लूर में एक महिला और उसके दो बच्चे घर के कुएं में मृत मिले। वडकारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि आत्महत्या किये जाने का संदेह है, क्योंकि महिला ने एक नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह आत्महत्या कर रही है, क्योंकि वह अब जिंदा नहीं रह सकती। अधिकारी ने बताया कि हालांकि, महिला ने इतना बड़ा कदम उठाने के लिए किसी को दोषी नहीं ठहराया है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच से आत्महत्या के पीछे के सही कारण का पता चलेगा।
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है, जब महिला का पति बाहर गया था और घर पर केवल महिला के सास-ससुर मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि जब महिला का पति वापस लौटा, तो उसे अपनी पत्नी या बच्चे नहीं मिले और ढूंढने पर तीनों कुएं में मिले। पुलिस ने बताया कि तीनों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चों में से एक की आयु छह साल थी, जबकि दूसरा छह माह का था।


Download Android App
Download iOS App



