केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि हिरासत में हुई मौत के सिलसिले में अगर कोई चूक पाई जाती है जो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विजयन के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ विधायक विधानसभा से बर्हिगमन कर गये। गौरतलब है कि वित्तीय धोखाधड़ी मामले में 12 जून को राजकुमार (49) को हिरासत में लिया गया था और उसे कथित रूप से दी गई प्रताड़ना के चलते पीरमेदू उप कारागार में 21 जून को उसकी मौत हो गई।
यूडीएफ विधायक पीटी थामस ने इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव रखा था और विजयन इसका जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है और यह घटना संदेहास्पद है।
गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे विजयन ने कहा कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है और किसी चूक के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



