देखिये, कैसे इस Blind Cat के प्यार में इंटरनेट हो रखा हैं अंधा

Summary :

ये जो आप क्यूट सी बिल्ली देख रहे हैं इसका नाम है लुई। इस मासूम सी बिल्ली को आंखों से कुछ दिखाई नहीं देता है।

ये जो आप क्यूट सी बिल्ली देख रहे हैं इसका नाम है लुई। इस मासूम सी बिल्ली को आंखों से कुछ दिखाई नहीं देता है। सोशल मीडिया पर इस बिल्ली के कई सारे लोग फैन है। हालांकि ये बिल्ली नहीं बिल्ला है लेकिन इसकी क्यूटनेस इतनी कमाल की है फिर तो क्या ही कहें। 

इसको लोग करते हैं फॉलो

इस बिल्ला के इंस्टाग्राम पेज का नाम Louie Blind Cat है। इस पेज को करीब 30 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। Kerry Denman ने इसे गोद लिया हुआ है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कैट की स्टोरी साझा की थी। जो काफी ज्यादा वायरल हो गई थी। 
कैरी ने बताया कि इसके पहले वाले ऑनर इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे और फिर क्या था कैरी का इसपर दिल आ गया। बता दें कि कैरी ने इसे साल 2018 में अडॉप्ट किया था। साल 2018 में वह अपने पार्टनर के साथ मूव हो गई। कैरी लंदन में रहती हैं। उनका पार्टनर और वो उन्हें अपने घर में ही अपने साथ ही रखते हैं। ये कपल भी इसे अपने बच्चे की तरह ट्रीट करते हैं। 

इस कैट की आंखें हैं बेहद खूबसूरत

लुई की आंखें बेहद खूबसूरत हैं। लेकिन उसको आंखों से दिखाई नहीं देता है। कैरी ने बताया है कि लुई की आंखो ने कई सारे लोगों को अपनी ओर काफी ज्यादा आकर्षित किया है। 

कई और सारी परेशानियां भी हैं

लुई को सिर्फ दिखाई ही नहीं बल्कि उसे कुछ और भी हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हैं। लेकिन वो हमेशा अपनी मस्ती में रहता है। जैसे कोई प्रॉब्लम ही नहीं है। लुई के इसी रवैये से कैरी ने अपनी जिंदगी में काफी कुछ सीखा है और वो चाहती हैं कि बाकी और लोग भी जरूर सीखें। 
बता दें कि लुई को किडनी संबंधी बीमारी भी है। यहां तक की उसकी रीढ़ की हड्डी में भी दिक्कत है। बहुत बार तो उसके पैर भी सही तरह से काम नहीं करते हैं। बता दें कि कैरी ने लुई के नाम का इंस्टाग्राम पर पेज इस वजह से बनाया कि उन्हें ये लगा था कि  लुई किडनी की परेशानी होने की वजह से जल्दी ही मर जाएगा।
 

View this post on Instagram

Just a boy and his ball.

A post shared by Louie The Blind Cat ? (@louie_blind_cat) on

 

भला कोई कह सकता है कि लुई अंधा है?

 

लुई बेशक देख नहीं सकता हो लेकिन उसके सेंसेज काफी तेज है और वह सूंघ सकता है। उसके कान भी बहुत तेज है वो हर एक गतिविधि के बारे में झट से पता लगा लेता है। 

Desk Team