केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सिल्वर लाइन सेमी हाईस्पीड रेल परियोजना को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। इस कड़ी में केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में नयी पहल का विरोध करने वालों की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि इस तरह के बेतुका प्रतिरोध का वैज्ञानिक तरीके से मुकाबला किया जा सकता है।
विजयन ने केरल प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ यह पूर्वधारणा कि राज्य में कुछ नहीं हो सकता, अब बदल गई है।’’ विजयन ने कहा, ‘‘कुछ लोग राज्य में हर तरह की नयी पहल का विरोध करेंगे। इस तरह के विरोध का मुकाबला इसके पीछे मौजूद कारण का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण कर और आगे बढ़ कर किया जा सकता है। ’’
उनका यह बयान इसलिए मायने रखता है कि विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी राज्य में प्रस्तावित सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना का विरोध कर रही है। पूर्ववर्ती वाम मोर्चा सरकार को भी गेल पाइपलाइन परियोजना और पावर हाईवे प्रोजेक्ट के दौरान इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था।


Download Android App
Download iOS App



