केरल में माकपा नीत एलडीएफ गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता पर विराजमान हुआ है। पिनराई विजयन की नव गठित सरकार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो चुका है। नई कैबिनेट में सभी पुराने चेहरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, वहीं विजनय के दामाद पीए मोहम्मद रियास के साथ नए लोगों को कैबिनेट में जगह मिली है।
बाहर किए गए लोगों में सबसे बड़ा नाम केके शैलजा का है, जो राज्य में कोरोना संकट से निपटने में अपने कामों के लिए चर्चित हुई थीं। निपाह वायरस के दौरान भी शैलजा ने अपने काम को बेहद ही प्रशंसनीय तरीके से कार्य किया था। उनको कैबिनेट में जगह नहीं देना हैरान करने वाला है।
विजयन सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर मच रहा बवाल, समारोह स्थल को स्थानांतरित करने की उठ रही मांग
विजयन की नई कैबिनेट में एमवी गोविंदन, के. राधाकृष्णन, केएन बालगोपाल, पी. राजीव, वीएन वासन, साजी चेरियन. वी. सिवानकुट्टी, मोहम्मद रियाज, डॉक्टर आर. बिन्दू, वीना जॉरज और वी. अब्दुल रहमान को मंत्री बनाया जाएगा। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता और अडूर के विधायक चित्तायम गोपाकुमार विधानसभा के उपाध्यक्ष होंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान सरकार में मंत्री रहे ई चंद्रशेखरन को पार्टी के विधायक दल का नेता नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया। केरल में 20 मई को नव गठित सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है। यह कार्यक्रम यहां सेंट्रल स्टेडियम में कोविड-19 संबंधी नियमों के पालन के साथ आयोजित किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



