माकपा अपने कार्यकर्ताओं पर हुए देसी बम हमले के विरोध में आज सुबह से शाम तक पन्नूर नगर निकाय के तहत आने वाले इलाकों हड़ताल कर रही है। आरोप है कि यह हमला आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने किया। पुलिस ने बताया कि कल शाम कैवेल्लीकल में माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाले जा रहे जुलूस पर कुछ देसी बम फेंके गए जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित 14 व्यक्ति जख्मी हो गए थे।
उन्होंने कहा कि घायलों में पन्नूर पुलिस के क्षेत्रीय निरीक्षक एमके सजीव, उपनिरीक्षक प्रकाशन और पुलिस कांस्टेबल श्रीजीत तथा शिबू शामिल थे। घायलों को थालास्सेरी ओ ऑपरेटिव अस्पताल तथा पन्नूर ताल्लुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 143,147,148, 332 और 506 (2) तथा सार्वजनिक संपथि को नुकसान से बचाने संबंधी अधिनियम की धारा 31 (1) के अलावा विस्फोटक अधिनियम की धारा तीन और पांच के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।
हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। केरल में कन्नूर राजनीतिक रूप से अस्थिर जिला है जहां माकपा और संघ के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पों का इतिहास रहा है।


Download Android App
Download iOS App



