36 साल के युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, पत्नी संग मिलकर उतारा मौत के घाट; इतना ही नहीं लाश के साथ बनाया शारीरिक संबंध

Summary :

Kerala Crime News: केरल के कोझिकोड जिले में 26 वर्षीय युवती की मौत को पहले आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला पूरी तरह पलट गया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि यह कोई खुदकुशी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। तीन दिन की जांच के बाद पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया। Kozhikode Murder Case: गंभीर हालत में मिली युवती, आरोपी ने गढ़ी कहानी 24 जनवरी को युवती एलाथुर थाना क्षेत्र के एक औद्योगिक यूनिट में गंभीर हालत में मिली थी। यह यूनिट आरोपी वैसाख की बताई जा रही है।…

Kerala Crime News: केरल के कोझिकोड जिले में 26 वर्षीय युवती की मौत को पहले आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर मामला पूरी तरह पलट गया। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि यह कोई खुदकुशी नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या थी। तीन दिन की जांच के बाद पुलिस ने 36 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज खुलासा किया।

Kozhikode Murder Case: गंभीर हालत में मिली युवती, आरोपी ने गढ़ी कहानी

24 जनवरी को युवती एलाथुर थाना क्षेत्र के एक औद्योगिक यूनिट में गंभीर हालत में मिली थी। यह यूनिट आरोपी वैसाख की बताई जा रही है। अस्पताल ले जाते समय उसकी हालत नाजुक थी और बाद में उसकी मौत हो गई। शुरुआत में आरोपी ने दावा किया कि उसने युवती को फांसी पर लटका पाया था।

Planned Murder in Kerala: बयान में विरोधाभास से खुली सच्चाई

पुलिस को आरोपी के बयान में कई विरोधाभास नजर आए। उसने पत्नी की मदद से युवती को अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन घटनास्थल और परिस्थितियों ने उसकी कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। इन्हीं कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

सुसाइड पैक्ट का झांसा देकर रची हत्या

जांच में सामने आया कि आरोपी और युवती के बीच अवैध संबंध थे। युवती शादी का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए आरोपी ने सुसाइड पैक्ट का झांसा दिया। यूनिट में पहले से दो फंदे तैयार थे। जैसे ही युवती ने फंदा लगाया, आरोपी ने कुर्सी हटा दी और उसे मरते हुए देखता रहा।

Kerala Crime News: हत्या के बाद दरिंदगी और CCTV बना सबूत

फॉरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती के साथ मौत के बाद भी यौन शोषण किया गया। आरोपी सबूत मिटाने के लिए CCTV हार्ड डिस्क नष्ट करना चाहता था, लेकिन पुलिस ने समय रहते यूनिट सील कर डिजिटल सबूत सुरक्षित कर लिए। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: ‘मेरी चिता को आग मेरी बेटी देगी न की पति…’, महिला टीचर ने ऐसा लिखकर लगा ली फांसी! सुसाइड नोट ने सबको किया हैरान

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।