Bobby Deol 57th Birthday : बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
बॉबी देओल के जन्मदिन पर उनके बड़े भाई और सुपरस्टार सनी देओल ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया। सनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉबी के साथ दो तस्वीरें शेयर कीं। पहली फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें दोनों भाई साथ नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में सनी और बॉबी सनग्लासेस पहने स्टाइलिश अंदाज़ में पोज देते दिख रहे हैं।
Bobby Deol 57th Birthday: सनी देओल ने लिखा -‘हैप्पी बर्थडे मेरे छोटे भाई, लॉर्ड बॉबी’

इन तस्वीरों के साथ सनी देओल ने कैप्शन में लिखा, “Happy Birthday my little brother, Lord Bobby” सनी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस जमकर इस पर प्यार लुटा रहे हैं।
Lord Bobby: क्या है ‘लॉर्ड बॉबी’ ट्रेंड?

‘लॉर्ड बॉबी’ नाम बॉबी देओल को उनके फैंस ने प्यार से दिया है। सोशल मीडिया पर यह नाम अब एक ट्रेंड बन चुका है। सनी देओल ने भी मजाकिया और प्यार भरे अंदाज़ में इसी नाम का इस्तेमाल कर अपने भाई के लिए भावनाएं जाहिर कीं।
Bobby Deol Latest News: फैंस के दिल जीत गया देओल ब्रदर्स का बॉन्ड

सनी देओल के पोस्ट पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “देओल परिवार का प्यार और सम्मान” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मिस्टर लॉर्ड बॉबी”
Deol Brothers: पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद मुश्किल दौर

हाल ही में देओल परिवार ने अपने पिता धर्मेंद्र को खो दिया था। इस दुखद समय के बाद भी दोनों भाइयों ने मजबूती दिखाई और एक-दूसरे का साथ निभाया।
Box Office पर ‘बॉर्डर 2’ का धमाका

पिता के निधन के कुछ समय बाद ही सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग की और अब बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।
देओल ब्रदर्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

बॉबी देओल और सनी देओल, दोनों ही दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे हैं। दोनों की अलग-अलग लेकिन जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और देओल परिवार का नाम आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है।
Bobby Deol Fans: शानदार करियर से गिरावट तक का सफर

बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत में ‘गुप्त’, ‘सोल्जर’, ‘बादल’, ‘अजनबी’ और ‘हमराज’ जैसी हिट फिल्में दीं। ‘हमराज’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला, लेकिन इसके बाद उनका करियर धीरे-धीरे ढलान पर चला गया। लगातार फ्लॉप फिल्मों ने बॉबी को लंबे समय तक लाइमलाइट से दूर कर दिया।
Bobby Deol ने मुश्किल दौर में भी नहीं मानी हार

करियर के खराब दौर में भी बॉबी देओल ने हार नहीं मानी। उन्होंने पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल के साथ ‘अपने’ और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन तब भी बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी
OTT और ‘एनिमल’ ने बदली किस्मत

ओटीटी प्लेटफॉर्म बॉबी देओल के लिए गेमचेंजर साबित हुआ। ‘लव हॉस्टल’ जैसी फिल्मों और फिर ‘एनिमल’ में उनके किरदार ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई। यहीं से ‘लॉर्ड बॉबी’ का क्रेज और ज्यादा बढ़ गया।


Download Android App
Download iOS App




