Devara 2 की रिलीज डेट आई सामने, जानें Junior NTR कब तक करेंगे शूटिंग पूरी

Summary :

Junior NTR’S Devara 2: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ पिछले साल रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे ढ़ेर सारा प्यार दिया था, वहीं नेटिजन्स को भी ये फिल्म खूब पसंद आई थी. निर्देशक शिवा कोरटाला ने पहले ही पार्ट में फिल्म के दूसरे सीक्वल की प्लानिंग बना ली थी और फिल्म के एंड में इसकी घोषणा भी कर दी थी. हालांकि, हाल ही में ये अफवाहें फैली थीं कि फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए प्रोजेक्ट रोक दिया गया है, लेकिन आपको बता दें कि सीक्वल पर काम अभी भी जारी है. Release Date Of Devara 2: कब होगी…

Junior NTR’S Devara 2: जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ पिछले साल रिलीज हुई थी और दर्शकों ने इसे ढ़ेर सारा प्यार दिया था, वहीं नेटिजन्स को भी ये फिल्म खूब पसंद आई थी. निर्देशक शिवा कोरटाला ने पहले ही पार्ट में फिल्म के दूसरे सीक्वल की प्लानिंग बना ली थी और फिल्म के एंड में इसकी घोषणा भी कर दी थी. हालांकि, हाल ही में ये अफवाहें फैली थीं कि फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए प्रोजेक्ट रोक दिया गया है, लेकिन आपको बता दें कि सीक्वल पर काम अभी भी जारी है.

Release Date Of Devara 2: कब होगी देवरा 2 रिलीज?

Junior NTR'S Devara 2
Junior NTR’S Devara 2 (Source: Social Media)

युवसुधा आर्ट्स के निर्माता सुधाकर मिक्किलिनेनी ने ये अनाउंसमेंट की है कि फिल्म की शूटिंग मई 2026 से शुरू होगी और इसके 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है. उन्होंने ये जानकारी कल रात जंगांव के बथुकम्मा कुंटा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी और ये भी बताया की साल 2027 के शुरू होने के बाद ही फैंस को ज्यादा इंतजार नही करना पड़ेगा.

Official Announcement Of Devara 2: जूनियर एनटीआर के पास है कितने प्रोजेक्ट्स

Junior NTR'S Devara 2
Junior NTR’S Devara 2 (Source: Social Media)

ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद से अब फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ती दिखाई देने वाली है. इस घोषणा के बाद, जूनियर एनटीआर के पास अब चार फिल्में लाइन में हैं, जिनमें पहली है देवरा 2, दूसरी है एनटीआर-नील प्रोजेक्ट, तीसरी है त्रिविक्रम के साथ एक पौराणिक फिल्म और चौथी नेल्सन दिलीपकुमार के साथ एक और नई फिल्म.

Junior NTR’S Devara 2: जूनियर एनटीआर का है बिजी शेड्यूल

Junior NTR'S Devara 2
Junior NTR’S Devara 2 (Source: Social Media)

इतने बिजी शेड्यूल के साथ, जूनियर एनटीआर के 2028 तक लगातार फिल्मों की रिलीज में बिजी रहने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या जूनियर एनटीआर दी हुई टाइमलाईन में अपने इन प्रोजेक्ट्स को पूरा कर पाएंगे या नहीं.

Read More: हवाबाज़ी के चक्कर में बुरे फंसे Anjali Arora के बॉयफ्रेंड, Akash Sansanwal की हुई गिरफ्तारी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।