केरल माकपा नीत सत्तारूढ़ एलडीएफ ने छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया, जिसमें उसने युवाओं के लिए 40 लाख रोजगारों का सृजन करने और सभी गृहणियों को ‘पेंशन’ देने का वादा किया है।
माकपा राज्य समिति के सचिव के विजयराघवन, भाकपा सचिव कन्नन राजेंद्रन और एलडीएफ के अन्य नेताओं ने यहां एकेजी केंद्र पर घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें तटों के क्षरण को रोकने के लिए 5,000 करोड़ रूपये के तटीय क्षेत्र विकास पैकेज समेत कई अन्य वादे भी किए गए हैं।
इस मौके पर विजयराघवन ने कहा कि सभी गृहणियों को पेंशन दी जाएगी, हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं कहा। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 2,500 रूपये की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



