कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में केरल को सोमवार को कोविशील्ड टीके की साढ़े तीन लाख खुराकें मिलीं। सीआईएएल के प्रवक्ता ने बताया कि इंडियो का एक नियमित विमान कोविशील्ड टीके के साथ दिन में 11 बजकर 50 मिनट पर कोचिन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचा। राज्य सरकार ने टीकाकरण मुहिम को तेज करने के लिए टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक का ऑर्डर दिया है।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि केरल में 18 से 45 साल की उम्र के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण को प्राथमिकता दी जाएगी और अभियान के दौरान गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को प्रमुखता मिलेगी। विजयन ने कहा कि यह सूचित किया जाता है कि राज्य को इस महीने कोविड-19 रोधी टीके की खुराकों का कुछ हिस्सा मिल जाएगा।
इसलिए 18 से 45 साल के लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्याप्त टीकों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी। केरल उच्च न्यायालय ने केंद्र से उस समय सीमा की जानकारी मांगी है जिसमें राज्य सरकार को अपने हिस्से के टीके मिलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



