Kerala: सड़क हादसे में तमिलनाडु के दो पर्यटकों की मौत

Summary :

Kerala: पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की एक लड़की सहित दो लोगों की शनिवार को इडुक्की में वतक्कानिप्पारा के पास एक वाहन पलट जाने से मौत हो गई। वाहन में समूह के अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे मृतकों की पहचान तमिलनाडु के शिवगंगा की रहने वाली रजीना (20) और सना (सात) के रूप में हुई। वे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से घूमने आए 21-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे और वे वाहन में समूह के अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे। यात्रियों में चार बच्चे भी थे और हादसे में कई लोग घायल हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया,…

Kerala Two tourists

Kerala: पड़ोसी राज्य तमिलनाडु की एक लड़की सहित दो लोगों की शनिवार को इडुक्की में वतक्कानिप्पारा के पास एक वाहन पलट जाने से मौत हो गई।

वाहन में समूह के अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे

मृतकों की पहचान तमिलनाडु के शिवगंगा की रहने वाली रजीना (20) और सना (सात) के रूप में हुई। वे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु से घूमने आए 21-सदस्यीय समूह का हिस्सा थे और वे वाहन में समूह के अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे।

यात्रियों में चार बच्चे भी थे और हादसे में कई लोग घायल हुए

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, यह घटना उस वक्त हुई जब चालक ने तेज रफ्तार वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और उडुंबनचोला पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क पर पलट गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों में चार बच्चे भी थे और हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने त्वरित बचाव कार्य किया और सभी घायलों को जल्द ही नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Desk News