Ladakh Apex Body: केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में प्रदर्शनकारियों के प्रमुख संगठन लद्दाख एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने फिर घोषणा की है कि उसके नेता अपनी मांगों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए चीन की सीमा तक मार्च करेंगे।
Highlights:
- लद्दाख एपेक्स बॉडी ने की चीन सीमा पर मार्च की घोषणा
- 40 हजार एकड़ भूमि के आवंटन पर चिंता प्रकट किया
- मार्च करने की सही तारीख का खुलासा नहीं किया
जलवायु कार्यकर्ता और एलएबी नेता सोनम वांगचुक ने घोषणा की
पिछले सप्ताह, एलएबी ने अधिकारियों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण मार्च को रद्द कर दिया था। मीडिया से बात करते हुए, जलवायु कार्यकर्ता और एलएबी नेता सोनम वांगचुक ने घोषणा की कि नेताओं का एक छोटा समूह क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए गांवों का भ्रमण करते हुए चांगथांग तक मार्च करेगा।
40 हजार एकड़ भूमि के आवंटन पर चिंता प्रकट किया
वांगचुक ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए उद्योगपतियों को 40 हजार एकड़ भूमि के आवंटन पर चिंता प्रकट किया। वांगचुक ने कहा कि मार्च का उद्देश्य लद्दाख के लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि एलएबी ने खेती व पर्यटन को प्रभावित किए बिना क्रमिक भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन को जारी रखने का फैसला किया है।
मार्च करने की सही तारीख का खुलासा नहीं किया
हालांकि उन्होंने मार्च करने की सही तारीख का खुलासा नहीं किया और कहा कि यह जल्द ही होगा। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) द्वारा समर्थित एलएबी चार वर्षों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



